मुस्लिम समुदाय का नए साल की शुरुआत : उदयपुर
राजस्थान उदयपुर:-आज मंगलवार 10 अगस्त को इस्लामी नए साल हिजरी 1443 चाँद दिखने के बाद शुरू होगा नये साल की आमद पर सभी मस्जिदों पर झंडा चढ़ा कर नये साल का इस्तक़बाल किया गया । उदयपुर चेतक पलटन मस्जिद पर झंडा चढ़ाया गया पलटन मस्जिद के ईमाम मुर्तजा रिजवी ने परचम कुशाई की इस मौके पर मुस्लिम महासंघ प्रदेश अध्यक्ष मस्जिद कमेटी के सदर मुहम्मद हनीफ़ खान सचिव रियाज हुसैन यूथ अध्यक्ष ज़ुबैर खान मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मुहम्मद बक्स फैजे हुसैन कमेटी के सदर शहनवाज हुसैन यूथ कांग्रेस के इज़हार हुसैन मुस्लिम महासंघ के सम्भागीय अध्यक्ष तौकीर रजा ईस्माइल हुसैन असलम खान आदि मौजूद थे । सभी ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी मिठाई खिला कर खुशी का इज़हार किया मस्जिद के ईमाम साहब ने भारत को कोरोना मुक्त होने की अल्लाह से दुआ की ।
प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद हनीफ़ ने बताया कि मोहर्रम का महीना हक व सच के लिये हमे कुर्बानी की याद दिलाता है बहादुर शाह जफ़र ने देश के लिये कुर्बानी देते हुए अपने 2 लड़को के शहीद होने व काले पानी की सज़ा को कबूल किया पर देश व सच का साथ नही छोड़ा इसी तरह हमे भी देशहित में बड़ी से बड़ी कुर्बानी देनी पड़ी तो हमे तैयार रहना होगा ।


























































Leave a comment