Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दर्शन के लिए गया युवक वाराणसी में डूबा ,मौत ,परिवार में कोहराम

आजमगढ़। दोस्तों के साथ मारकंडेय महादेव कैथी रजवाड़ी (वाराणसी) में दर्शन हेतु गया युवक सोमवार की भोर गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में समा गया। काफी तलाश के बाद उसका शव मंगलवार की सुबह बरामद हुआ। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।
जहानागंज थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी 35 वर्षीय सच्चिदानंद पांडेय पुत्र स्व. हरिशंकर पांडेय सोमवार की देर रात अपने साथियों के साथ वाराणसी जिले के चैबेपुर थाना अंतर्गत मार्कंडेय धाम दर्शन करने गया था। भोर में करीब 3 बजे साथियों के साथ गंगा नदी में स्नान करते समय सच्चिदानंद गहरे पानी में समा गया। एसडीआरएफ की टीम के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद मंगलवार की सुबह जाल की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। मौत की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सच्चिदानंद पांडेय भारतीय खाद्य विभाग (एफसीआई) में कर्मचारी था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh