किसानों में वितरित किया गया नमी सूचक यंत्र : बिलरियागंज
बिलरियागंज आज़मगढ़ : कृषि उपनिदेशक आज़मगढ़ के आदेश पर कृषि बीज भंडार बिलरियागंज के परिसर में रा0 खा0 सु0 मिशन अन्तर्गत पचास किसानों को निःशुल्क नमी सूचक यंत्र वितरित किया गया । तकनीकी सहायक अनिल सिंह द्वारा किसानों को नमी सूचक यंत्र के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गयी। एडीओ एजी धर्मदेव सिंह यादव ने उन्नत शील खेती, फसलों के रोग व कीट पतंगों से बचाव के बारे किसानों को जानकारी दिया।कहा कि अच्छी उपज के लिए परंपरागत खेती से हट कर वैज्ञानिक तरीके से खेती करें। मृदा परीक्षण भी जरूर कराएं। खेत की मिट्टी में जिस तत्व की कमी हो उसकी आपूर्ति होना जरूरी है। इस बीच किसानों द्वारा खेती संबंधित उठाये गए प्रश्नों का जबाब भी दिया गया। मौके पर कम्प्यूटर बाबू हरिलाल, सीड स्टोर इंचार्ज विनय शंकर यादव,राम अवतार, अतुल कुमार, मनोज मौर्य आदि उपस्थित रहे।





















































Leave a comment