प्रधान संघ चुनाव को लेकर दो समर्थक आपस में भीड़े, एक समर्थक की वीपी बढ़ी , हालत गंभीर
फरिहा/मुहम्मदपुर, आज़मगढ़ । ब्लॉक मुहम्मदपुर प्रधान संघ चुनाव को लेकर दो समर्थक आपस में भीड़ गए इसके बाद लोगों ने किसी तरह लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद 2 समर्थक और आपस में मिल गए उसी एक समर्थक की वीपी बढ़ने लगी और हालत गंभीर होने पर उनके साथी मुहम्मदपुर ले गए इसके बाद लहबरिया एक चिकित्सक के यहां दिखाएं । जहाँ चिकित्सक अन्यत्र के लिए भेज दिया जिसमें आजमगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया बताते चलें कि ब्लॉक मुहम्मदपुर में प्रधान संघ का चुनाव 10 अगस्त को होना निश्चित हुआ था । प्रधान संघ अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में थे जिसमें पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष जीया लाल यादव, इकबाल उर्फ चुन्नू व बलराम चौहान अपने-अपने पक्ष में मत देने के लिए एक दूसरे प्रधानों से संपर्क में थे ।इसी बीच ब्लॉक मुहम्मदपुर में बलराम चौहान एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे उस दौरान जीया लाल यादव अपने एक समर्थक के साथ चाय पीने पहुंचे उसी दौरान बलराम चौहान व जियालाल यादव के समर्थक जाहिद खान में कहासुनी होते हुए विवाद हो गया लोगों ने मामला को शांत कराया तथा इसी बीच दो प्रधानों में कहा सुनी होते विवाद हो गया इस दौरान किशुन पुर काशीनाथ के प्रधान अरविंद यादव पिंटू की हालत गम्भीर हो गई जिन्हें जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया वही प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष श्री राम यादव ने बताया कि हमारे एक प्रधान साथी की हालत गंभीर होने के कारण 10 अगस्त को होने वाला प्रधान संघ मुहम्मदपुर का चुनाव स्थगित किया जाता है ।
























































Leave a comment