चौरसिया महासभा की ओर से आयोजित किया गया सम्मान समारोह : आजमगढ़
आजमगढ़ : चौरसिया महासभा की ओर से आयोजित किए गए सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए चौरसिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया ने हुंकार भरते हुए कहा कि सभी पार्टियां हमारे समाज के लोगों के लिए भी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि अब अपने चौरसिया समाज की उपेक्षा हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे ,प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर समाज के सभी प्रबुद्धवर्ग के लोगों ने एक स्वर में कहा हमे अपने चौरसिया समाज को शिक्षित करने पर बल देना होगा और महिलाओं का सशक्तिकरण करना होगा । आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया का भव्य स्वागत सम्मान किया गया । इस सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार चौरसिया को और कृष्णा चौरसिया को चौरसिया समाज द्वारा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया । इसी क्रम में चौरसिया समाज के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व समाज के प्रतिभाशाली बच्चों और विशिष्ठ लोगों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह दिया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से वकील चौरसिया, रामचेत चौरसिया, मनोज चौरसिया रमेश चौरसिया, आकाश चौरसिया, अमृता चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया, आकृति चौरसिया, रुपाली चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।
चौरसिया महासभा के समस्त जिला कार्यकरिणी ने इस सम्मान समारोह की सफलता का श्रेय अपने पदाधिकारियों को दिया । जिसमें मुख्य रूप से आशीष चौरसिया, आनंद चौरासिया, राजेश चौरसिया चेवता, सत्यानंद चौरसिया, जगपाल चौरसिया, जय हिंद चौरसिया, श्रवण चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, आलोक चौरसिया, बब्लू चौरसिया, संदीप चौरसिया, दीपक चौरसिया के साथ समस्त चौरसिया समाज के लोग भी मौजूद रहे ।





















































Leave a comment