कोविड-19 के टीकाकरण में 330 को लगा टीका तो किसी को लगी हाथ निराशा : खुटहन
खुटहन जौनपुर 9 अगस्त
खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन के सीएचसी केंद्र पर आज सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से ही कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ जमना शुरू हो गयी। भीड़ ज्यादा लगने की वजह से टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वही दोपहर के बाद तीन बजे के पहले ही 330 लोगो की वैक्सीन लगा दी गयी। वही सुबह से अपनी बारी का इंतजार करते बाकी लोगों को निराशा ही हाथ लगी सुबह से ही भूखे प्यासे लाइन में लगे लोगों में वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते करते न लग पाने से काफी आक्रोश नजर आया । और जैसे ही वैक्सीन खत्म होने की सूचना लोगों को मिली वैसे ही लाइन में लगे लोगो से अपने अपने नम्बर को लेकर आपस बातों बातों में मारपीट हो गयी। जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गयी। जिससे तुरंत मौके पर पुलिस बल बुलाना पड़ा। किसी तरह से सीएचसी अधीक्षक डा0 राजेश रावत ने लोगो को समझा बुझा कर मामला शांत कराया ।



























































Leave a comment