Latest News / ताज़ातरीन खबरें

55 छात्रों का चयन बड़ी-बड़ी कंपनियों की तरफ से होने पर बच्चों के अभिभावकों में खुशी अगस्त : खुटहन


खुटहन जौनपुर 9 अगस्त खुटहन थाना क्षेत्र के इमामपुर सूतवली मार्ग पर स्थित राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटशन में सोमवार को ऑनलाइन परीक्षा के जरिए से 55 छात्र/छात्राओं का चयन अच्छे पैकेज पर विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में होने से छात्रों समेत शिक्षकों, व बच्चों के घरवालों में खुशी की लहर हां गयी।

संस्थान की चैयरपर्सन शशी यादव ने बताया कि सोमवार को आयोजित ऑनलाइन कैम्पस प्लेसमेंट में भारत बायोटेक्नोलॉजी इंटरनेशनल लि. हैदराबाद,.मदर्शन ऑटोमोटिव,
अलवर ,राजस्थान, लार्सन एंड टुब्रो: एलएंडटी इंडिया मुबई ,महाराष्ट्, एशियन ऑटोमोटिव हरियाणा प्रा.लि.,महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रा.लि.पुणे,वी गॉर्ड इंडस्ट्रीज लि.,हीरो मोटरकॉर्पो.अलवर,राजस्थान,विस्टर्न इंफोकॉम मैनुफैक्चरिंग प्रा.लि. नरसूपारा ,कोलार जे.बी.एस. इंटरप्राइजेज प्रा.लि.थाने(वेस्ट)महाराष्ट्र,धूत ट्रांसमिशन प्रा.लि.,औरंगाबाद आदि कम्पनियों ने साक्षात्कार लेकर 55 छात्रों का अच्छे पैकेज पर चयन किया। शशी यादव ने इतने अधिक छात्रों के चयन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कैम्पस में प्लेसमेंट में जिस तरह से बड़ी बड़ी कम्पनीज ने हमारे छात्र छात्राओं को जॉब ऑफर किया है उससे स्पष्ट हो जाता है कि राधा वल्लभ में छात्रों की मार्केट में कितनी ज्यादा खींच है। छात्रों को आधुनिकतम तकनीकी से अपडेट करना संस्थान का मुख्य ध्येय है। प्लेसमेंट का सिलसिला इस माह के अंत तक जारी रहेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh