Latest News / ताज़ातरीन खबरें
चोरो के क़हर से ग्रामीण भयभीत
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के कनौना ग्राम निवासी सूरज यादव पुत्र अमरनाथ यादव रविवार की रात परिवार के साथ अपने मकान की छत पर सोए थे। रात में किसी समय चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसकी भनक परिजनों को नहीं लग सकी। चोर घर में मौजूद बक्से उठा ले गए और कुछ दूरी पर उन्हें तोड़कर उसमें रखी 40 हजार नकदी व जेवर समेत लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति समेट ले गए। वारदात की जानकारी पीड़ित परिवार को सोमवार की सुबह जगने पर हुई। घटना के बाबत पीड़ित गृहस्वामी ने ठेकमा चौकी प्रभारी को लिखित तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है



























































Leave a comment