अज्ञात कारणों से लगी आग , लाखों का नुकसान
आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गढ़वल बंधे पर स्थित हाजीपुर भदौरा चौक के पास रविवार की रात काे मिठाई की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई । इस अगलगी की घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
हाजीपुर भदौरा चौक के पास बेचू जायसवाल की मिठाई की दुकान है । प्रतिदिन की तरह वे रविवार की रात में भी दुकान बंद करके सो रहे थे । रात में लगभग 11 बजे उनकी दुकान में आग लग गई और धुआ दुकान से निकल कर इधर उधर फैलने लगा। धुआ निकलते देख लोगों ने शोर मचाया । बेचू जायसवाल ने जब दुकान का शटर खोल कर देखा तो आग पूरी तरह से दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। बाजार वासियों ने काफी मशक्कत कर किसी तरह से आग बुझाया । इस अगलगी की घटना में दुकान में रखा फ्रीजर कोल्ड ड्रिंक्स समेत दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया ।दुकान मालिक बेचू जायसवाल ने बताया कि इस घटना में दो लाख से अधिक की क्षति होना बताया है । तहसीलदार सगड़ी रामानुज शुक्ला ने कहा कि इस घटना को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय लेखपाल को भेजकर क्षति का मूल्यांकन कराया जाएगा



























































Leave a comment