Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सावन के सोमवार को नरोत्तम ब्रह्म बाबा मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का लगा तांता

बिलरियागंज/ आजमगढ़ आज सावन के सोमवार को नरोत्तम ब्रह्म बाबा मंदिर पर सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा श्रद्धालु आते गये और दर्शन पूजन अर्चन कर जाते रहे लेकिन पुलिस साढ़े सात बजे आई और एक जगह बैठ कर लोगों को कवरेज कर रही थी और श्रद्धालु दर्शन पूजन अर्चन करते हुए अपने गंतव्य स्थान को जाते रहे वहीं बिलरियागंज के जलालपुर स्थिति झारखंडे महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और यहां पर बिलरियागंज पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन मंदिर कमेटी जगह जगह लोगों को दर्शन पूजन अर्चन करवाती रही वहीं बिलरियागंज नया चौक शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, सहाबुद्दीनपुर शिव मंदिर,जैगहा शिव मंदिर,पटवध सरैया स्थिति शिव मंदिर व मानपुर शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा लेकिन मानपुर स्थिति शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही लेकिन सही रास्ता ना होने से पैदल ही श्रद्धालु आते जाते रहे और गिर पड कर दर्शन पूजन अर्चन करते रहे


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh