25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
आजमगढ़ – बरदह थाना क्षेत्र के मार्टिनगंज सराय मोहन मार्ग पर पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ बदमाश के पैर में लगी गोली जिससे वह घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश सूरज उर्फ विक्की है जिसपर पुलिस की तरफ से 25 हजार का इनाम घोषित था।
बरदह थाना थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र, ठेकमा चौकी प्रभारी माखन सिंह रविवार की रात्रि गश्त पर निकले थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि क्षेत्र का 25 हजार का इनामी बदमाश जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश है वह मार्टिनगंज – सराय मोहन मार्ग पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। इस सूचना पर पुलिस पहुंची जो पुलिस को देख कर फायर कर दिया। पुलिस ने बीच-बचाव में गोली चलाई जिससे उसके पैर में गोली लगी और घायल हो गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया 30 वर्षीय सूरज उर्फ विक्की सिंह पुत्र विनोद सिंह गांव पारा थाना बरदह का निवासी है और कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। काफी दिनों से वांछित चल रहा था जिसकी तलाश थी आधी रात में मुठभेड़ हो गया पैर में गोली लगी घायल है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



























































Leave a comment