Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अधेड़ ने लगाई फांसी' पेड़ पर लटकता मिला शव,हड़कम्प : निजामाबाद


निजामाबाद आजमगढ़।स्थानीय थाना क्षेत्र के दत्तात्रेय ऋषि धाम के समीप आज एक अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला जिससे आस पास के अलाक़ों में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने जब शव को पेड़ से लटकता देखा तो उसकी सूचना निजामाबाद के थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह को दी
थाना प्रभारी अपने हमरहियों संग मौके पर पहुचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गए
मृतक व्यक्ति की पहचान शंभू यादव पुत्र पैतून यादव के रूप में हुई है जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है जो ग्राम असनी पोस्ट व थाना निजामाबाद का निवासी था
शंभू नाथ गुजरात में रहकर गाड़ी चलाता था और उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था।लॉक डाउन होने के कारण शंभूनाथ गुजरात से अपने घर आया था शंभू नाथ की पत्नी के अलावा दो लड़कियां और एक लड़का हैं
घरवालों का कहना है कि रात को शंभू नाथ हमारे साथ ही खाना खाया और सभी लोग सोने चलें गए फिर पता नहीं कब शंभूनाथ घर से निकलकर फांसी लगा लिया.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh