Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दर्दनाक हादसा, गैस लीकेज से दो मासूमों की मौत ,एक झुलसी

आज़मगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के इमामगढ़ गाँव में रविवार शाम छः बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई, और एक गंभीर रूप से घायल हो गई, घायलावस्था में ग्रामीण उसे माहुल स्थित एक निजी चिकित्सालय ले आए, जहाँ पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है, इमामगढ़ निवासी दिनेश यादव मिठाई बनाने का कार्य करते है। उनकी पत्नी माधुरी गैस के चूल्हे पर खाना बनाने के लिए गैस रखकर घर से बाहर पानी लेने चली गई। इतने में गैस सिलेंडर लीक हो गया, और आग लग गई, जिससे कमरे में बैठी उनकी तीन पुत्रियाँ दीपांजलि (11) शियानसी(6) व श्रेजल (4) आग की चपेट में आकर झुलसने लगी। चीख पुकार सुन कर गाँव के दर्जनों लोग आए, और किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। तथा इन तीनो को बाहर निकाल कर कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ पर डाक्टर ने दीपांजलि और शियानसी को मृत घोषित कर दिया, और गंभीर रूप से झुलसी श्रेजल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर आजमगढ़ रेफर कर दिया


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh