Latest News / ताज़ातरीन खबरें

निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से राजमिस्त्री सहित तीन हुए घायल,एक की हालत गंभीर

बिलरियागंज आजमगढ़ : जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दान शनिचरा गांव में एक मकान की ढलाई कार्य के दौरान बल्ली टूट जाने से उसकी छत भरभरा कर नीचे गिर गई जिससे तीन लोग घायल हो गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दान शनिचरा गांव निवासी रामरतन पुत्र जगरनाथ गरीब तबके का है बीते वर्ष उसको आवास मिला था और उसको सरकार से पूरी पेमेंट भी मिल गई थी निर्माणाधीन मकान का कार्य लगभग अंतिम पड़ाव पर था मकान का केवल छत की ढलाई कार्य बाकी था जो आज रविवार को कार्य जारी था छत की ढलाई कार्य में राजमिस्त्री चिरागन पासवान पुत्र भगेलु और मुलायम , सोनु , मिथुन , महादेव, सहित अन्य मजदूर जुटे थे । तभी छत निर्माण कार्य के दौरान बल्ली टूट जाने से ढलाई की पूरी सामग्री नीचे भरभरा कर गिर गई गिर गई । जिसके मलबे ने दबकर तीन लोग घायल हो गए जिसमें दो मजदूरों को कम चोटे आई और राजमिस्त्री चिराग पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में परिजनों ने जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है जहां उसका इलाज जारी है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh