Latest News / ताज़ातरीन खबरें

न्यूज़ फोटोग्राफर के भाई पर जान लेवा फायरिंग, बाल बाल बचा युवक,आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़।सिधारी क्षेत्र में एक मनबढ़ व्यक्ति ने शनिवार कीी शाम को एक समाचार पत्र के फोटो जर्नलिस्ट उदयराज शर्मा के भाई की हत्या करने की नीयत से एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। हालांकि प्रेस फोटोग्राफर के भाई बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके से भाग रहे हमलावर को गिरफ्तार भी कर लिया है।
सिधारी थाने के हैदराबाद छतवारा गांव निवासी प्रेस फोटोग्राफर उदयराज शर्मा के
बृजराज शर्मा भाई हैं। बृजराज शर्मा की ओर से पुलिस को तहरीर के अनुसार छतवारा निवासी अतीक अहमद पुत्र सफिक अहमद शनिवार को बृजराज शर्मा से पैसे की मांग की। न देने पर भद्दी –भद्दी गाली देते हुए दौड़ाकर जान मारने की नियत से लाइसेंसी बंदूक से उसके ऊपर फायर कर दिया ,जिसमें बृजराज शर्मा बाल -बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307/504/352 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
मुखवीर सूचना पर पुलिस नेछतवारा मोड़ से आरोपी अतीक अहमद को गिरफ्तार भी कर लिया।उसके पास से बन्दूक एकनाली 12 बोर, एक झोले में 19 चक्र कारतुस 12 बोर व एक अदद एकनाली बन्दूक का लाईसेन्स बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अतीक अहमद ने बताया कि यह मेरी ही लाईसेन्सी बन्दूक है। कल छतवारा मोड़ पर था कि वही पर बृजराज शर्मा आ गया ,जिससे पुरानी रंजिश है। उसको देखते ही क्रोध आ गया और बृजराज पर जान मारने के लिये फायर कर दिया ,लेकिन वह बच गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh