Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सात साल मासूम के साथ दुष्कर्म : आज़मगढ़

आजमगढ़।जिले में सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है।आरोप है कि 10 वर्षीय किशोर ने बच्ची को बहला-फुसलाकर पैसे का लालच देकर शौचालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
यह मामला रौनापार थाने के एक गांव का है।
रौनापार थाना के एक गांव की एक सात वर्षीय नाबालिक लड़की शनिवार की रात में आठ बजे अपने घर के सामने खेल रही थी।
तभी पड़ोस का ही दस वर्षीय किशोर पैसे की लालच देकर उसे बगल के ही एक व्यक्ति की पक्की लैट्रिन में ले गया और बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंची और अपनी मां से दुष्कर्म के बारे में बताया। बच्ची के चाचा ने हंड्रेड डायल को सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी किशोर को हिरासत में लिया। नाबालिग बच्ची से बलात्कार की सूचना
पाते ही क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला और एसपीआरए सिद्धार्थ भी पहुंच गए।
रौनापार थाना पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। इस मामले में रौनापार पुलिस ने 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh