पुरानी रंजिश के चलते मनबढ़ों ने दुकानदार को लाठी डंडे से मार कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
वलीदपुर मऊ : कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडहा पट्टी निवासी शमीम अहमद व अहमद रजा पुत्र मुख्तार अहमद अपने ही गाँव में ही जीवन यापन करने के के लिए वेलडिगं का काम करते है रविवार को ग्यारह बजे के करीब गांव के ही मुहम्मद बशीर व नसरुल्लाह ,आरिफ पुत्र मुहम्मद बशीर किसी बात को लेकर लाठी-डंडे से लैस होकर दुकान पर धावा बोल मारने पीटने लगे यही नहीं दुकान में रखे राड व लोहे की हथौड़े से भी मार कर जख्मी कर दिए घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शमीम अहमद व अहमद रजा को थाने ले गयी पीड़ित द्वारा थाने पर तहरीर दे दी गई है वही शमीम अहमद की हालत नाजुक देखते हुए आजमगढ़ रेफर कर दिया गया है घटना से गांव में तनाव बना हुआ है यदि पुलिस सक्रिय नहीं होती है तो विवाद और गहरा सकता है |



























































Leave a comment