Latest News / ताज़ातरीन खबरें

25000 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी


खुटहन जौनपुर 8 अगस्त खुटहन थाने की पुलिस ने 25000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है वही बदमाश के भागने पर पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी जिसका उपचार खुटहन सीएचसी पर किए जाने के बाद हालत गंभीर देख जौनपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

बता दें कि बदलापुर थाना क्षेत्र के भटेहरा गांव निवासी ओम प्रकाश पांडेय बदलापुर व खुटहन थाने में कई आपराधिक मामले में वांछित चल रहा था। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार की भोर पिलकिच्छा गोमती नदी पुल के पास पुलिस घेराबंदी कर खड़ी थी। तभी बदलापुर की तरफ से एक मोटरसाइकिल तेज रफ्तार आता दिखाई दिया। पुलिस का आरोप है कि उसे रुकने के लिए इशारा किया गया तो वह पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। हिस्ट्रीशीटर घायल बदमाश के पास से अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद करने का पुलिस दावा कर रही है। वही गोली से घायल इनामिया को जिला चिकित्सालय से वाराणसी भेज दिया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh