संगठन के नाम पर दो धड़ो में बैठे प्रधानएक गुट से जयप्रकाश तो दूसरे ने चुना अजय कुमार को अध्यक्ष
महराजगंज, आजमगढ़ -संगठन के नाम पर दो धड़ो में बैठे प्रधानएक गुट से जयप्रकाश तो दूसरे ने चुना अजय कुमार को अध्यक्ष संगठन के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव ने अजय कुमार को बताया वैधानिक अध्यक्ष ,महराजगंज विकास खंड के प्रधान संघ के चुनाव को लेकर क्षेत्र के प्रधान दो धड़े में बटे हुए तथा अध्यक्ष पद को लेकर रार होती नजर आई । रविवार की दोपहर जहां ब्लाक सभागार में आयोजित प्रधानों की बैठक में जयप्रकाश यादव को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया वही प्रधानों के एक समूह द्वारा भैरव धाम स्थित रविदास मंदिर पर बैठक आयोजित कर अजय कुमार को संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया । अजय कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहां की बहुमत के आधार पर मैं वैधानिक रूप से संगठन का अध्यक्ष हूं तथा संगठन की अनुमति से चुनाव संपन्न कराया गया है । जबकि दूसरे पक्ष के लोग अवैधानिक व गुटबाजी करके खडयंत्र कर रहे हैं । हमारे पास 45 से अधिक प्रधानों का समर्थन हासिल है ।
इस रार को देखते हुए इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीराम यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अजय कुमार ही महराजगंज के वैधानिक अध्यक्ष हैं । बहुमत के आधार पर उन्हें मनोनीत किया गया है । संगठन में किसी भी प्रकार के खडयंत्र या गुटबाजी के लिए कोई स्थान नहीं है ।
राष्ट्रीय महासचिव राजेश सिंह ने भी अजय कुमार के निर्वाचन को वैधानिक बताया और कहा कि कुछ लोग संगठन को बदनाम करने के लिए गुटबाजी और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा पालकर विवाद की स्थिति उत्पन्न करना चाहते हैं । जिसको संज्ञान में लेते हुए पूर्व में संगठन की तरफ से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने ब्लाक का दौरा कर अधिकांश प्रधानों का मत जाना जिसमें अधिसंख्य लोग अजय कुमार के पक्ष में रहे । जिसे देखते हुए अजय कुमार को वैधानिक रूप से चुनाव संपन्न कराने हेतु अनुमति प्रदान की गई थी किंतु कुछ लोग गुटबाजी व खड़यंत्र के तहत समानांतर चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ किये जो अवैधानिक है तथा इस तरह के कृत्य को संगठन में कोई स्थान नहीं है । अजय कुमार ही संगठन के वैधानिक रूप से ब्लाक अध्यक्ष हैं ।



























































Leave a comment