Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दो पक्षो में जबरदस्त मार ,बकरी के दुर्घटना से हुआ बवाल, आधा दर्जन लोग घायल

 आज़मगढ़ गम्भीरपुर : चार पहिया स्विफ्ट डिजायर वाहन से बकरी दबने से दो पक्षों में मारपीट दोनों पक्षों से आधा दर्जन से ऊपर घायल हो गए ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षों के घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मोहम्मदपुर ले गए जहां घायलों का दवा इलाज किया गया सूचना पाकर, एसपी सिटी संजय पांडे व क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
 मिली जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मेहनगर बिंद्रा बाजार रोड पर स्थित मंगरावां गांव दलित वस्ती निवासी मन कट पुत्र रामनरेश की बकरी सड़क के किनारे चर रही थी कि स्विफ्ट डिजायर से दब गई बकरी मालिक के विरोध पर चालक ने गुस्से में आकर वाहन बै क कर दोबारा दबा दिया जिस पर बकरी मर गई बकरी मालिक सहित कई लोग चालक को मार पीट दिया चालक ने अपने घर पर सूचना देकर कई लोगों को बुला लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें दोनों पक्षों से दर्जन से ऊपर घायल हो गए दोनों पक्षों से काफी लोग देर रात तक थाने पर जमे रहे दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों से 8 लोगों पर गंभीरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्रवाई में जुट गए मृत बकरी का पोस्टमार्टम मोहम्मदपुर ब्लॉक स्थित कराया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh