Latest News / ताज़ातरीन खबरें

रास्ते पर अतिक्रमण, शिकायत के बाद भी नही हटा अतिक्रमण

मऊ : रतनपुरा विकास खण्ड के बसारिखपुर गांव मे उपजिलाधिकारी सदर के आदेश के राजस्व तथा पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा सीमाकंन के बावजूद भी रास्ते की समस्या जस की तस बनी हुई है।  बसारिखपुर निवासी अशोक कुमार सिंह पुत्र स्व राम छबिला सिंह ने जिलाधिकारी के यहां शिकायत पत्र मे दर्शाया है कि प्रार्थी के घर से एक रास्ते प्राथमिक पाठशाला होते हुए गांव के मध्य से जाते हुए पी डब्ल्यू डी मेन सडक मे जाकर मिलता है।जो गांव का मुख्य रास्ता है जो भूचित्र मे40कडी चौडा है।जो गांव के कुछ अराजक तत्वों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है।जिसमे कुछ लोग काश्त कर रहे हैं कुछ लोग घर भी बना लिए हैं।ऊपर से उसी रास्ते पर नावदान का पानी भी बहा रहे हैं।जिस बावत उपजिलाधिकारी सदर ने3जुलाई को आदेश किया कि नायब तहसीलदार सदर के नेतृत्व मे राजस्व विभाग एव पुलिस टीम 8जुलाई21को मौके पर प्रकरण की नियमानुसार प्रकरण का समाधान सुनिश्चित करे।मौके पर11जुलाई को राजस्व विभाग तथा पुलिस की टीम सयुंक्त रूप से पैमाइश किया जिसमें पाया कि मौके पर सत्तहतर हे0भूमि खोर के नाम से तथा गाटा सख्या113आबादी श्रेणी 6(2)की भूमि है।पैमाइश के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh