Latest News / ताज़ातरीन खबरें
शनिदेव का दर्शन पूजन कर आ रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह की गाड़ी खेत में उतरी ,बाल-बाल बचे
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दान शनिचरा गांव में शनिदेव का प्राचीन शक्तिपीठ है यहां शनिवार को दूरदराज से भक्त दर्शन पूजन करने आते हैं आज शनिवार की शाम लगभग 6 बजे के करीब कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह शनिदेव का दर्शन पूजन करने आए थे पूजा करने के बाद वापसी के दौरान वे दान शनिचरा गांव से मात्र 300 मीटर दूर पहुंचे थे तभी क्षतिग्रस्त सड़क के कारण उनकी गाड़ी खेत में नीचे उतर आई गनीमत यही रहेगी वह बाल-बाल बच गए सूचना पर आसपास के तमाम ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद उनकी गाड़ी को खेत से बाहर निकलवाया फिर वे रवाना हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के साथ कांग्रेस जिला महामंत्री अजीत राय भी उनके साथ थे ।



























































Leave a comment