सकरा मार्ग की वजह से आय दिन होता है यहां दुर्घटना : मऊ
मऊ तहसील मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बाजार भातकोल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भातकोल थौरहरा होते हुए सोफीगंज वलीदपुर को जाने वाला मुख्य मार्ग काफी सकरा हो जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं मार्ग की हालत पूरी तरह जर्जर है सड़क की पटरिया गायब है जिसके चलते वाहनों का आवागमन बाधित है मजे की बात यह है कि उक्त मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा स्थापित है जिस पर हमेशा एंबुलेंस गाड़ियों का आवागमन होता रहता है जब कोई गाड़ी विपरीत दिशा से आ जाती है तो काफी देर तक जाम की समस्या आती है एंबुलेंस में मरीज तड़पते रहते हैं ग्रामवासी रामप्यारे राजभर, जितेंद्र कुमार गौड़, आशीष कुमार, हरिकेश पांडेय, रघुवंश पांडेय, चंद्र विजय पांडेय, विंध्याचल उपाध्याय ,स्वामीनाथ राजभर आदि का कहना है कि उक्त मार्ग पर पैदल चलना दूभर हो गया है मार्ग सकरा होने के कारण गाड़ियों का आवागमन बाधित है भातकोल से सोफीगंज गांव तक मार्ग सकरा है इसके बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत चौड़ी सड़क का निर्माण कराया गया है महज 1 किलोमीटर मार्ग सकरा होने के कारण लोग समस्या से ग्रसित हो रहे हैं लोगों ने लोक निर्माण विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए कहां है मरीजों की समस्याओं का ध्यान रखते हुए मार्ग चौड़ीकरण कराया जाए ताकि समस्या से निजात मिल सके |























































Leave a comment