Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अवैध शराब बनाने के उपकरण के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार : महराजगंज

महराजगंज-आजमगढ़। महाराजगंज थाना क्षेत्र मे अवैध शराब रोकथाम व वांछित वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी महोदय सगड़ी SHO के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह हे0का0 समेरिका यादव व हे0का0 रमेश कुमार के देखभाल क्षेत्र व अन्य कार्य से सहदेवगंज बन्धे पर थे कि मुखबिर की सूचना मिली कि ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता दोयम में ओम प्रकाश यादव उर्फ भूअर पुत्र गुलाब यादव व संतोष यादव पुत्र पारस यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता दोयम अवैध तरीके से अपमिश्रित कच्ची शराब भट्टी पर निर्माण करते है व आस पास के गाँवो में बेचते है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है।

इस सूचना पर हम पुलिस वालें मुखबिर खास के साथ सहदेवगंज बंधे से प्रस्थान कर ग्राम- नौबरार देवारा जदीद किता दोयम पहुँचे कि गाँव में स्थित एक फूस की मण्डई मे धूआ निकलते हुए दिखाई दिया। मण्डई के पास पहुँचे तो देखा कि मण्डई में भट्टी पर जिसके उपर बड़ा पतीला उसके उपर छोटा पतीला रखा हुआ है। पतीला से प्लास्टिक पाइक निकलकर गैलन से जुड़ी है जैसे ही हम पुलिस वाले आगे बढ़े कि दो व्यक्ति वहा पर मौजूद पुलिस वालों को देखकर भागने लगे। पुलिस वालो द्वारा भाग रहे 01 व्यक्ति को पकड़ लिया गया दुसरे भागे हुए व्यक्ति को हे0का0 समेरिका यादव ने पीछा किया लेकिन खेत व भौगोलिक स्थित का लाभ उठाकर भागने मे सफल रहा। व्यक्ति ने बताया कि साहब हम लोग साथ मिलकर यही पर भट्टियों से गुड व महुआ से कच्ची शराब तैयार करते है। शराब में तीव्रता बढ़ाने के लिए यूरिया व फिटकिरी मिला देते है। तथा निर्मित शराब को पिपिया मे भर कर आस -पास के गाँवो में बेच देते है, साहब यही हम लोगो का रोजगार है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh