Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नार्मल डिलवरी से एक साथ तीन तीन बच्चों को कराया जन्म,डॉक्टरों की आपरेशन की ओड़ से ऊपर उठ कर बिना लालच किया साधारण डिलवरी

आजमगढ़ । डिलीवरी के मामलों मे ज्यादातर डाक्टरों द्वारा आपरेशन से बच्चे पैदा करने की होड़ लगी रहती है। वहीं ऐसे में एक डाक्टर द्वारा एक महिला की सामान्य डिलवरी द्वारा तीन-तीन बच्चों को पैदा करवाना चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव में जहां खुशी की लहर है। वहीं लोग डाक्टर को सलाम कर रहे हैं ।जानकारी के अनुसार फरिहा क्षेत्र के सरायमीर रोड पर स्थिति एक नर्सिंग होम मे सेवारत डाक्टर नाहिद तबस्सुम द्वारा खानपुर ग्राम निवासी विभा देवी पत्नी रामाधार यादव की नार्मल डिलवरी द्वारा तीन-तीन बच्चे पैदा हुए हैं डाक्टर नाहिद के इस कार्य और परिश्रम द्वारा सामान्य डिलवरी भी हो गयी और महिला ने तीन-तीन बच्चों को जन्म दिया जो क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है लोगों ने बताया कि जब भी किसी महिला को बच्चा जन्म कराने के लिए डॉक्टरों के पास लाया जाता है तो वह अपने हुनर का प्रयोग नहीं करते लेकिन एक कार्य जरुर करते हैं जिसमें उनको काफी धन अर्जित हो जाता है और अस्पताल में रहकर अस्पताल का बेड, दवा रुम आदि का धन भी मुहैया कराती है लेकिन इस डाक्टर ने तो अपनी हुनर से नार्मल डिलीवरी करा कर छोड़ दिया गया थोड़ी सी परेशानी होने पर ज्यादातर डाक्टर तुरंत आपरेशन थियेटर में मरीज़ को पहुचा देते हैं और उनसे मन माफिक पैसा वसूल लेते हैं जबकि इस डाक्टर ने तो नार्मल डिलीवरी करा दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh