Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अमेठी में ओझा की पिटाई व झाड़ फूंक के दौरान महिला की मौत

अमेठी : उत्तरप्रदेश के अमेठी में झाड़ फूंक के चक्कर में एक ओझा ने महिला को इस तरह से पीटा कि उसकी मौत हो गई। वह काफी वक्त से बीमार चल रही थी। तो उसकी बेटी ने इलाज के लिए ओझा को बुलाया। ग्रामीणों ने ओझा को पकड़कर पुलिस को सौंपा। इसके पास से शराब की शीशी और डंडा बरामद हुआ है।

कई दिनों से चल रही थी बीमार
फुरसतगंज थाना क्षेत्र के पूरे लाला गांव की यह घटना है। शांति देवी (70) पति की मौत के बाद से अपनी बेटी सविता के घर रह रही थी। काफी दिनों से शांति बीमार चल रही थी, बेटी ने दवा भी कराई पर फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार को अलाइपुर से एक ओझा को बुलाया गया। ओझा श्यामलाल शांति देवी से मारपीट कर कुछ पूछ रहा था। इसी दौरान शांति देवी ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने ओझा को दबोचा
जब गांव वालों को पता चला तो उन लोगों ने मौके पर पहुंचकर ओझा को दबोच लिया। फुरसतगंज पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने ओझा को कस्टडी में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से शराब की शीशी व डंडा भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh