Latest News / ताज़ातरीन खबरें
शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक को दौड़ा-दौड़ाकर सैंडिल से पीटा - सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का कलंकित कर देने वाला कारनामा सामने आया है। यहां प्रधानाध्यापक ने कमरे में बुलाकर शिक्षिका का हाथ पकड़ लिया। शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो प्रधानाध्यापक ने उसे अपशब्द कहे। इसके बाद शिक्षिका का गुस्सा फूट पड़ा। शिक्षिका ने पैर से सैंडिल निकाल लिया और उसी से कैम्पस में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामले की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को हुई तो उन्होंने प्रकरण की जांच का निर्देश दिया है। यह मामला प्रदेश में सुर्खियों में छा गया है।
घटना 6 अगस्त 2021 की है। यहां इटवा तहसली के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका को प्राधानाध्यापक मनोज कुमार ने सुबह नौ बजे रजिस्टर के साथ कमरे में बुलाया।
शिक्षिका कमरे में पहुंची तो वहां प्रधानाध्याक अकेले था। उसने शिक्षिका का हाथ पकड़ लिया। शिक्षिका ने इसका विरोध किया तो प्रधानाध्यापक ने उसे रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया।
गाली दिया तो शिक्षिका ने पिटाई की
इतना ही नहीं प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली भी दी। इसके बाद शिक्षिका का गुस्सा भड़क किया। फिर शिक्षिका ने पैसे सैंडिल निकालकर प्रधानाध्यापक की पिटाई शुरू कर दी। प्रधानाध्याक बचने के लिए कैम्पस में भागते रहे और शिक्षिका दौड़ा-दौड़ाकर सैंडिल से उसकी पिटाई करती रही।
इसका किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही मामला सुर्खियों में आ गया।
उच्चाधिकारियों से की गयी शिकायत
पीड़ित शिक्षिका ने पूरे मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है। साथ ही उन्होंने पत्र भेजकर मामले से बेसिक शिक्षा मंत्री को भी अवगत कराया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट आते ही दोषी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



























































Leave a comment