Latest News / ताज़ातरीन खबरें

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व देवर के खिलाफ दहेज हत्या के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है ।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेरवां गांव निवासी चंडी प्रसाद की पुत्री 26 वर्षीया मंजुला गुप्ता की शादी 30 नवंबर 2020 को कप्तानगंज क्षेत्र के भितेहरा गांव निवासी मनीष गुप्त के साथ हुई थी । मनीष की कप्तानगंज कस्बा के महराजगंज रोड पर चुन्नी चोकर की मकान के नीचले तल पर दुकान है । जबकि उसी मकान के उपरी तल पर उनका परिवार रहता है । परिजन का कहना है कि गुरुवार की सुबह परिवार के अन्य सदस्य अपने पैतृक गांव भितेहरा पूजा पाठ करने के लिए गए थे । पति नीचे दुकान पर थे । जबकि घर में अकेली मंजुला मौजूद थी । मनीष का कहना है कि वह गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे भोजन करने के लिए उपरी तल पर स्थित मकान पर पहुंचा तो मंजुला काे साड़ी के सहारे पंखे से लटका देख वह सन्न रह गया । परिजनों को सूचना देने के बाद पति अन्य लोगों की मदद से मंजुला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा । जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । मंजुला के पेट में 5 माह का गर्भ भी था । वह दो भाई, दो बहनों में तीसरे नंबर पर थी । पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जो इस समय घर पर आए हुए हैं । खबर पाकर मायका पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए । मंजुला के पिता ने पति और देवर पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । समाचार लिखने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh