भाटापारा स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भातकोल धौरहरा में कई माह से चिकित्सक का दंश झेल रहा चिकित्सालय
मऊ : तहसील मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत भाटापारा में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भातकोल धौरहरा विगत कई माह से चिकित्सक की उपलब्धता ना होने का दंश झेल रहा है उक्त चिकित्सालय पर मरीज आते हैं परंतु डॉक्टर की उपस्थिति न होने के कारण फार्मासिस्ट से दवा लेकर चले जाते हैं जिला प्रशासन की लापरवाही का जीता जागता उदाहरण यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य गेट विगत 6 माह से टूटा हुआ है समूचे परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है ग्रामवासी रामप्यारे राजभर ,इफ्तिखार अहमद ,राकेश कुमार पांडेय, सत्य म पान्डेय आदि का कहना है एक समय था कि इस अस्पताल पर कोपागंज दोहरीघाट समेत आजमगढ़ जनपद के मरीज आकर अपना इलाज कराते थे आज की स्थिति यह है कि लोग अस्पताल पर जाना ही नहीं चाहते उपरोक्त का कहना है कि अगर इसी तरह अस्पताल चलाना है तो इस हड़ताल को बंद कर देना ही अच्छा है | पूर्व में एक स्वीपर अस्पताल पर तैनात था परंतु लंबे समय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां कार्य कर रहा है यही नहीं जननी सुरक्षा योजना का आलम यह है कि प्रसव से संबंधित सुरक्षा का सामान जैसे गाज पट्टी काटन आदि 6 महीने से गायब है जिसकी शिकायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद गोहना के अधीक्षक से की गई थी परंतु आश्वासन कोरा कागज साबित हुआ विगत तीन दिवस से अधीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना से टेलिफोनिक वार्ता का प्रयास किया जा रहा है परंतु कभी उनका फोन नहीं उठता तथा कभी मोबाइल स्विच ऑफ होती है शुक्रवार 2:00 बजे के करीब कई बार टेलीफोन से बात करने का प्रयास किया गया परंतु मोबाइल स्विच ऑफ रही इसके पश्चात एच इ ओ मोहम्मदाबाद गोहना यह पूछे जाने पर की जननी सुरक्षा योजना समेत अस्पताल पर चिकित्सक की उपलब्धता क्यों नहीं है तो उन्होंने कहा कि भातकोल से कोई डिमांड नहीं आई है इसलिए सामान नहीं गया है चिकित्सक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही वहां पर चिकित्सक जाएंगे ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है



























































Leave a comment