भाजपा तहबरपुर इकाई की बैठक
तहबरपुर 5 अगस्त भारतीय जनता पार्टी मण्डल तहबरपुर के कार्य समित की बैठक क्रान्ति महिला महाविद्यालय बैरमपुर के सभागार मे हुई । बैठक का शुभारंभ मडल प्रभारी विजय मिश्र ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं0 दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया । बैठक मे मुख्य अतिथ भाजपा के संगठनात्मक जिला लालगंज के अध्यक्ष श्रषिकान्त राय रहे बैठक मे बूथ, सेक्टर, मंङल स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ की समीक्षा की गयी तथा उनके दायित्वो का बोध कराया गया बूथ को और अधिक शसकत बनाये पर चर्चा की गयी है तथा कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारिया सौपी गयी। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रषिकान्त राय ने कहा कि सरकार की बढती लोकप्रियता से विपछी दल बौखला गये है । और अनर्गल प्रलाप कर रहे है । किन्तु जनता इनके मंसूबे को समझ रही है आने वाले दिनो मे सबका सोफङा साफ हो जायेगा और भारतीय जनता पार्टी की पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होते है आप गांव गांव घर घर जाइये और सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ को बताये। योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे । हमे कोई रोक नही सकता है बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय ऊर्फ पंकज व संचालन आसुतोष कुमार राय उर्फ खदेरू ने किया बैठक मे मनोज कुमार राय, सूरज श्रीवास्तव, दुर्गा चौबे, केशरी नरायन राय, रवि यादव, अजय कुमार राय, ओमकार नाथ पांडेय ,प्रतीक उपाध्याय आदि ने संबोधित किया । इस अवसर पर योगेंद्र राय, विजय बहादुर भारती शुभम् राय, अतुल कुमार राय, लालमन यादव, राम नाथ, सहित दर्जनो पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे
आज़मगढ़ से
सरफ़राज़ अहमद



























































Leave a comment