गोला बाजार में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से मुफ्त राशन वितरण महोत्सव ,लाभार्थियों को निःशुल्क राशन वितरण
लालगंज आजमगढ नगर पंचायत स्थित गोला बाजार में 5 अगस्त दिन बृहस्पतिवार को आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना मुफ्त राशन वितरण महोत्सव के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क राशन वितरण एवं माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन हुआ। इस अवसर पर पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ,सुखदेव सिंह, रजनी कांत त्रिपाठी , राम नयन सिंह ,सुग्रीव, उषा जायसवाल, संचिता श्री चौहान, यशवंत साहू, संजय जायसवल, अधिशासी अधिकारी राम बचन यादव, चौकी प्रभारी अनिल सिंह, अरविंद कनौजिया ,गौरव रघुवंशी ,चंद्रमणि यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।इसी क्रम में लालगंज ब्लाक के उबारपुर ग्राम सभा में गरीब_कल्याण_अन्न_योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क राशन वितरण महोत्सव के तहत जिला अध्यक्ष लालगंज ऋषिकान्त राय के द्वारा राशनकार्ड धारकों को राशन वितरित किया गया ।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रजनी कांत त्रिपाठी ,मलखान राय, दिनेश तिवारी , महेंद्र यादवप्रधान ,केशव यादव व ग्रामवासी उपस्थित रहें। इसी क्रम में लालगंज ब्लॉक के फैजुल्लापुर ,बरसेरवां गांव में मंडल महामंत्री आदर्श कुमार राय के नेतृत्व में एवं सोफीपुर टिकरगाढ गांव में मंडल उपाध्यक्ष विशाल राय के नेतृत्व में अंत्योदय कार्ड धारकों को अन्य वितरित किया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन राशन कार्ड धारकों ने सुना इस अवसर पर ग्राम प्रधान कोटेदार एवं स्थानीय लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसी क्रम में कोटा के प्रधान सुनील राजभर के नेतृत्व में राशन वितरण किया गया। रामपुर बढ़ाना गांव में उर्मिला चौहान प्रधान के नेतृत्व में राशन वितरण किया गया।



























































Leave a comment