प्रधानमंत्री अन्न महोत्सव दिवस पर कार्डधारकों को अन्न वितरण : मऊ
मऊ : विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहाना अंतर्गत ग्राम पंचायत फरीदपुर धर्मा में ,गुरुवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर प्रधानमंत्री अन्न महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन 5किलोग्राम प्रति यूनिट के हिसाब वितरण किया गया कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आदित्य मणि उर्फ पंकज ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया है जो गरीबों के हित में सराहनीय कदम है इस सराहनीय कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता तथा घटतौली किसी दशा में नहीं होनी चाहिए जब गरीबों की मदद सरकार कर रही है तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि सरकार द्वारा दिए गए राशन को गरीबों तक हर हाल में पहुंचाएं तभी सरकार का यह सपना साकार हो सकेगा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैले में अनाज पाने वाले लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही थी वही जिन लोगों को बैग नहीं मिल पाया वह भी बैग की उम्मीद लगाए बैठे थे उन्हें कोटेदार द्वारा बताया गया कि और बैग आ रहा है सब को दिया जाएगा बैग पाने वालों में आशा पत्नी लालचंद, कुंती पत्नी रामबचन, चमेली, लालती ,रामावती ,गायत्री ,कल्पी देवी ,रीता ,खोखली देवी ,सुनीता को बैग में राशन दिया गया इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान ह्रदय यादव प्रधान प्रतिनिधि पारसनाथ ,अनीश उर्फ़ नेहरू क्षेत्र पंचायत सदस्य ,भाजपा युवा नेता सोनू शर्मा ,मुकेश उर्फ पप्पू ,लालजी ,गुलाबचंद एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे |



























































Leave a comment