Latest News / ताज़ातरीन खबरें
आगामी त्यौहारों और चल रहे सावन मेले के मद्देनजर चिनहट थाने पर की गई पीस कमेटी की बैठक - लखनऊ
लखनऊ : आगामी त्यौहारों और चल रहे सावन मेले के मद्देनजर चिनहट थाने पर की गई पीस कमेटी की बैठक। एडीसीपी पूर्वी सैयद कासिम आब्दी ने दिए सकुशल त्यौहारों को निपटाने के सुझाव और मांगे जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं से सुझाव। आपसी सहमति से त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने की गुजारिश लोगों से करने के साथ-साथ मातहतों को भी दिया निर्देश। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गाइडलाइन और महामारी को ध्यान में रखते हुए त्योहारों को मनाने की एडीसीपी ने दी हिदायत। पीस कमेटी की बैठक में एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के साथ में एसीपी विभूति खंड अनूप कुमार सिंह इंस्पेक्टर चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह वह उप-निरीक्षक अभिषेक पांडे कांस्टेबल राजीव समेत थाने की टीम उपस्थित रही।



























































Leave a comment