Latest News / ताज़ातरीन खबरें
डीसीएम और बाइक सवार की टक्कर में दर्दनाक मौत
आजमगढ़ के लाटघाट कोतवाली जीयनपुर के लाटघाट चौक पर बीती रात लगभग 12:10 बजे अपने ननिहाल से बाइक से दो युवक घर आ रहे थे युवक जैसे ही आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग पर चढ़े कि आजमगढ़ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम से आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद डीसीएम चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। बता दें कि मृतक प्रदुम पुत्र प्रकाश राम निवासी ग्राम पकड़ीहवा थाना रौनापार, राजू पुत्र पारस निवासी निबियहवा रौनापार अपने ननिहाल खिदिरपुरा थाना घोसी मऊ से देर रात घर के लिए बाइक से चले थे। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।



























































Leave a comment