आजमगढ़ के समीप राजमार्ग के किनारे बोरे में महिला की लाश मिलने से सनसनी
आजमगढ़ – जीयनपुर मुबारकपुर थाना क्षेत्र की सीमा के समीप अशरफ पुर मोड़ पर सोमवार को दिन में बोरी में महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। आजमगढ़ गोरखपुर रोड के किनारे महिला के शव को लेकर तमाम अटकल लग रहा था। गांव के पास ही शव मिला जिससे उसकी आसानी से शिनाख्त हुई। आशंका जताई जा रही थी कि शरीर पर गहने को पाने की नियत से घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद भारी भीड़ जमा हो गई थी। लोगों में काफी आक्रोश था। महिला की पहचान 70 वर्षीया धानमती पत्नी स्व मंगरु सोनकर के रूप में हुई। धानमती अशरफपुर की ही निवासिनी थी और रविवार को दिन में 11 बजे से लापता थी। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को बोरे में रखकर फेंका गया है। घर के समीप शव मिलने को लेकर तमाम सवाल खड़े हो गए। हत्या किस कारण से हुई इसकी जांच पड़ताल की जा रही थी। महिला अशरफपुर मोड़ पर ही सब्जी बेचने का कार्य करती थी। उसके दो पुत्र भी हैं।



























































Leave a comment