घर में पकवान बनाने के लिए अरुई का पत्ता तोड़ने को लेकर हुए विवाद से नाराज कलयुगी ननद ने भाभी को मारपीट कर किया घायल
आजमगढ़। घर में पकवान बनाने के लिए अरुई का पत्ता तोड़ने को लेकर हुए विवाद से नाराज कलयुगी ननद ने भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने अपने मायके वालों की मदद से हमलावर ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सरायमीर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ग्राम निवासी राजू की 28 वर्षीय पत्नी शर्मिला और उसकी ननद नीतू पुत्री अच्छेलाल के बीच रविवार को दिन में अरुई का पत्ता तोड़ने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि नीतू ने भाभी शर्मिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला ने इसकी जानकारी तहबरपुर क्षेत्र के जानकीपुर गांव स्थित अपने मायके वालों को दी। सूचना पाकर शर्मिला के माता-पिता मायके से बेटी की ससुराल पहुंचे। घायल शर्मिला ने अपने मायके वालों की मदद से स्थानीय थाने में घटना के बाबत ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।



























































Leave a comment