Latest News / ताज़ातरीन खबरें
मॉडल शॉप पर हुई लूट मामले में फरार आरोपी को चिनहट पुलिस ने दबोचा - लखनऊ
लखनऊ : मॉडल शॉप पर हुई लूट मामले में फरार आरोपी अंकुल शर्मा को चिनहट पुलिस ने दबोचा लूट का ₹28000 , लूट में प्रयुक्त तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद। एसीपी विभूति खंड अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में चिनहट पुलिस इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठी व उनकी टीम को मिली सफलता। कुछ दिन पूर्व तिवारीगंज अंग्रेजी शराब की एक मॉडल शॉप के मैनेजर ने खुद ही रची थी लूट की साजिश। पुलिस को झूठी तहरीर देकर भ्रमित करते हुए,, चिनहट थाने की पुलिस के ऊपर प्रताड़ित करने का लगाया था झूठा आरोप। पुलिस ने घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को कर लिया था गिरफ्तार।



























































Leave a comment