Latest News / ताज़ातरीन खबरें
प्रियांशु मिश्रा ने बढ़ाया विद्यालय का मान सम्मान
बूढ़नपुर उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज के 2019 के रहे टॉप टेन छात्र प्रियांशु मिश्रा ने इंटरमीडिएट में भी अपने विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया आपको जानकारी के अनुसार बता दें कि यूपी बोर्ड हाई स्कूल 2019 से साइंस वर्ग की परीक्षा में प्रियांशु मिश्रा ने जिले में टॉप टेन का स्थान हासिल किया था वही अबकी बार भी प्रियांशु मिश्रा यूपी बोर्ड साइंस इंटरमीडिएट की परीक्षा में 88%अंक पाकर उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज का नहीं बल्कि बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र का नाम रोशन किया है वह आगे चलकर आईएस बनाना चाहते हैं उन्होंने कहा कि अपनी सफलता का श्रेय हम अपने परिजनों व विद्यालय के गुरुजनों को देते हैं। अगर भविष्य में कुछ करना है तो कड़ा परिश्रम करना होगा।



























































Leave a comment