Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा कार्य समिति प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

फरिहा/मुहम्मदपुर । भाजपा मंडल मुहम्मदपुर के कार्यकर्ताओं का कार्यसमिति प्रशिक्षण कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर मुहम्मदपुर पर रविवार को आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान ने किया व कार्यक्रम का संचालन उग्रसेन चौहान ने किया । मुहम्मदपुर मंडल प्रभारी सर्वेश राय ने प्रशिक्षण में कार्यकताओं से कहा कि आप लोग जी जान से लग जाइए ताकि हम 2022 में पुनः सरकार बना सके । प्रधानमंत्री जी के कुशल निर्देशन में आज गरीब तबके तक सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है चाहे वह उज्जवला योजना हो ,चाहे वह किसान सम्मान निधि हो ,चाहे वह अंत्योदय योजना हो ,या जन धन योजना हो । विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाई गई योजना स्वच्छ भारत मिशन जिसके तहत आज घर-घर शौचालय मिला हुआ है जिससे खुले में शौच करने से गन्दगी से होने वाली बीमारियों पर काफी हद तक रोक लग गई है वही ग्रामीण स्वच्छता पर विशेष ध्यान देकर शौचालयों का प्रयोग कर रहे हैं। जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी व योगी जी के कुशल निर्देशन में आज सबसे गरीब तबके के मुसहर समुदाय को आवास देकर उनको छत की छांव दिया है ।इससे पहले कि सरकारें मुसहर समुदाय पर या अन्य दलित पर ध्यान नहीं देती थी वहीं पर भाजपा की सरकार ने तमाम प्रकार की योजनाओं से गरीब जनता को लाभान्वित किया है इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान मंडल महामंत्री उग्रसेन चौहान जियालाल प्रधान लालजी सिंह प्रधान अरविंद यादव पिंटू मनीष राय अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार लालता प्रसाद यादव राजीव चौहान शकुंतला चौहान जालंधर चौहान सतीश यादव आदि लोग उपस्थित रहे


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh