Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्वान्चल एक्सप्रेस वे का 12 टन सरिया चोरी ,छापेमारी में 25 कुन्तल सरिया बरामद, प्रधान पति सहित चार गिरफ्तार, गाव से अधिकांश लोग फरार

माहुल(आज़मगढ)अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गाँव मे शनिवार को निर्माणाधीन पुर्वांचल एक्सप्रेस वे की सरिया चोरी की शिकायत पर पुलिस द्वारा जबर्दस्त छापेमारी की गई। इस छापेमारी में गाँव के विभिन्न घरों से 25 कुंतल से अधिक सरिया बरामद हुई। इस मामले में यहां के प्रधानपति ओमप्रकाश उर्फ फौजी सहित चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
निर्माणाधीन पुर्वांचल एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा निजामपुर गाँव से हो कर गुजरता है और वहां पर ओवर ब्रिज के निर्माण का कार्य चल रहा। जहां से आये दिन निर्माण सामग्री के चोरी की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। शुक्रवार की रात में 20 से 25 की संख्या में आये चोरों ने वहां से 12 टन सरिया पर हाथ साफ कर दिए। जिसकी शिकायत इसके प्रोजेक्ट मैनेजर जे0पी0 शर्मा ने माहुल पुलिस चौकी पर करते हुए कार्यवाही की मांग की।
चोरी की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी माहुल विजय प्रकाश मौर्या व अहरौला थाने के नायब दरोगा जावेद अख्तर सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने निजामपुर गाँव मे घर घर छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया। इस छापेमारी में पुर्वांचल एक्सप्रेस वे से चोरी की 25 कुंतल से अधिक सरिया यहां के प्रधान सहित विभिन्न घरों से बरामद हुई। पुलिस ने मौके से प्रधान पति ओमप्रकाश उर्फ फौजी पुत्र श्यामलाल सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया बाकी के लोग गाँव छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस के इस अभियान से गाँव व बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही।पुलिस की यह छापेमारी दिन में 12 बजे से शुरू हो कर शाम चार बजे तक चली।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh