Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्व राज्य मंत्री की उपस्थिति में ब्लाक परिसर में BDCव प्रधानों का स्वागत समारोह

लालगंज आजमगढ : विकासखंड लालगंज के ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अभिवादन माला पहनाकर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व में राज्य मंत्री रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा लालगंज ऋषि कांत राय उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा लालगंज रजनी कांत त्रिपाठी व संचालन मंडल महामंत्री आदर्श कुमार राय ने किया मुख्य अतिथि ने कहा हमारी केंद्र में भी सरकार है राज्य में भी सरकार है हमें इससे चुप बैठने की आवश्यकता नहीं है आदरणीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने ग्राम पंचायतों में भी अपनी सरकार बनाने का कार्य किया है इसलिए आप सभी जनप्रतिनिधि भाजपा की जीत के कर्णधार हैं अतः आप सभी का भारतीय जनता पार्टी हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करती है इस। अवसर पर जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू, कार्यक्रम संयोजक विशाल राय, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र, भाजपा युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष रजनीश जायसवाल, युवा मोर्चा संयोजक आनंद राय , राजन सरोज प्रधान, देवी राय, संतोष राय, कृपा चौहान, संतोष तिवारी सहित सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh