Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत

लालगंज आजमगढ़ स्थानीय तहसील अंतर्गत पल्हना विकासखंड के सभागार में नवनिर्वाचित प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य स्वागत समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जय नाथ सिंह एवं ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू का उपस्थित सभी लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया इसी कड़ी में मुख्य अतिथि वप्रमुख ने सभी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को माला पहनाकर और गमछा देकर स्वागत किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि राजनीति की पहली सीढ़ी जो आपने पार किया है वह बहुत ही कठिन होती है ग्रामीण क्षेत्रों में जिनका गांव में जनता से प्रेम व व्यवहार रहता है गांव की जनता उसे ही मुखिया बनाती है बड़े पद तो सभी लोग राजनीति में पा जाते हैं लेकिन गांव का चुनाव जीतना बड़ा ही कठिन कार्य होता है सरकारे तो बहुत आती-जाती रही लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों में जीते हुए प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का स्वागत किया है उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं व सुविधाओं की चर्चा करते हुए कहा कि मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप सभी लोग भी अपनी ग्रामीण अंचल में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को अच्छे ढंग से पूरा करेंगे और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे इसी कड़ी में अनुराग सिंह उर्फ सोनू प्रमुख ने कहा कि आज हम सभी एक साथ बैठे हैं इसी के साथ हम सभी लोग एक दूसरे से परिचित होंगे और विकास कार्यों के लिए एक दूसरे के विचारधारा से जुड़ते हुए पल्हना विकासखंड के गांव का विकास करेंगे हम सदा आप लोगों के साथ आप लोगों के मान सम्मान के लिए खड़े रहेंगे अध्यक्षता कर रहे जयप्रकाश सिंह ने सबका आभार व्यक्त किया संचालन धनंजय सिंह उर्फ डीके सिंह ने किया इस मौके पर दिनेश सिंह ,महामंत्री जयदिप श्रीवास्तव, सिन्टू सिंह महुआरी विजय बहादुर सिंह कुशल सिंह गौतम रवि सिंह रामा साव गोरख मिश्रा इंद्रजीत यादव प्रधान प्रदीप सिंह प्रधान अनिल प्रधान वकील चौरसिया प्रधान शिवपूजन यादव प्रधान संजय राजभर , प्रधान दिनेश राजभर लालसा यादव प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुबाश सहित सभी क्षेत्र के सम्मानित सदस्य व प्रधान उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh