Latest News / ताज़ातरीन खबरें

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत : जीयनपुर

आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र के मीठीपट्टी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मृतका के छोटे भाई ने अपने बहनोई के भाभी के साथ अवैध संबंध के चलते पानी में डूबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
बता दें कि दुर्गासा उम्र 30 वर्ष पुत्री मुन्नर राजभर निवासी भुवना बुजुर्ग की शादी वर्ष 2010 में मीठी पट्टी निवासी सूर्यभान पुत्र हरीलाल के साथ हुई थी। शुक्रवार की रात करीब 9.15 बजे विवाहिता की ससुराल पक्ष की तरफ से मायके वालों को फोन करके बताया कि दुर्गासा की तबीयत खराब है। सूचना पर जब मायके वाले पहंुचे तो घर के सभी सदस्य मौके से फरार मिले और दुर्गासा मृत अवस्था में पड़ी मिली। मृतका के भाई राम विनय ने जीयनपुर थाने में आरोप लगाते हुए तहरीर दिया कि उसके बहनोई सूर्यभान और उसकी भाभी बिन्दु पत्नी उदयभान से अवैध सम्बन्ध थे जिसका विरोध उसकी बहन करती थी उसी के चलते उसकी बहन को पति सूर्यभान, भाभी बिन्दु और सास देवराजी पत्नी हरिलाल ने मारपीट कर पानी में डूबोकर उसकी हत्या कर दी। जीयनपुर कोतवाल हिमेन्द्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के तीन पुत्र सूरज उम्र 7 वर्ष, रोशनी उम्र 5 वर्ष, सुजीत उम्र 2 वर्ष हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh