Latest News / ताज़ातरीन खबरें
नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत : मऊ
मऊ - रानीपुर ब्लाक सभागार मे आज दिन बुधवार को नव निर्वाचित जन प्रतिनिधिगणो का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । स्वागत समारोह मे ब्लाक के सभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आज बैठक कक्ष मे अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 यसवंत सिह ( MLC) , व मा0 मनोज कुमार राय (जिला पंचायत अध्यक्ष) रहे ।कार्यकम के आयोजक पुर्व ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार सिह ने किया वही इस मौके पर विकास खन्ड़ अधिकारी जयेश कुमार सिह, ए डी ओ पंचायत सुरेन्द्र नाथ यादव, मंडल अध्यक्ष योगेश प्रताप सिह , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज कुमार , शैलेश सिह , मन्जू चौहान , अभय मौर्या , इत्यादी सैकड़ो की सख्या मे लोग उपस्थित रहे ।



























































Leave a comment