बहराइच में पत्रकार के खिलाफ दर्ज हुए फ़र्ज़ी मुकदमे को लेकर पत्रकारों ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा
बहराइच - उत्तर प्रदेश के बहराइच (Bahraich) में पत्रकार को एक मुक़दमें में फ़र्ज़ी फ़ंसाने के ख़िलाफ़ पत्रकारों ने ज़बरदस्त प्रदर्शन (Journalists protest) करके कोतवाल के निलंबन की मांग की है. कोतवाल की शह पर एक ज़मीनी विवाद में बिना सुबूतों के पत्रकार सलीम सिद्दीक़ी को नामज़द कर दिया गया था।शिकायतकर्ता का आरोप है कि वफ्फ बोर्ड की जमीन पर गैरकानूनी कब्जा किया गया है जबकि इस संबंध में कोई जांच भी नहीं की गई. बस एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.पत्रकार पर मामला दर्ज करने से नाराज़ पत्रकारों ने मंगलवार को 24 घंटे का अल्टीमेटम जिलाधिकारी को देकर नाम हटाने व कोतवाल के खिलाफ करवाई के लिए दिया है. उसके बाद मांगें न माने जाने पर पत्रकार अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
●पत्रकार के खिलाफ नगर कोतवाली में वक्फ की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में दर्ज हुआ था मुकदमा ,,,,
●पत्रकारों ने पुलिस पर सुनियोजित तरीके से फसाने का आरोप लगाते हुए जमकर किया प्रदर्शन ,
●शहर के शाही घंटाघर में सैकड़ो की तादाद में एकत्रित हुए जिले के पत्रकार ,,
● पत्रकार पर दर्ज हुए मुकदमें को वापस लेने की कर रहे है मांग ।



























































Leave a comment