Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एक ही परिवार की तीन लड़कियां रहस्यमय ढंग से लापता ,रिपोर्ट दर्ज

मऊ : कोपागंज थानान्तर्गत एक गाँव से एक ही परिवार की तीन लड़कियां रहस्यमय ढंग से लापता हो गयीं. परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन किया, पता न चलने पर स्थानीय थाने में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया. पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छान बीन करने व लड़कियों का पता लगाने में जुट गई है. घटना रविवार सुबह की है.
      जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गाँव के व्यक्ति की तीन लड़कियां क्रमश: 19वर्ष, 14 व 10 वर्ष की हैं. शनिवार की रात को सब सोने चले गये. रविवार की सुबह जब परिजन जागे तो तीनों लड़कियां अपने बिस्तर से गायब थी।लड़कियों को गायब देख परिजनों के होश उड़ गए और वे गाँव , परिचितों व रिश्तेदारियों में खोजबीन करने लगे।लेकिन लडकिया नही मिली।थकहार कर सोमवार को लड़कियों के पिता ने कोपागंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध लड़कियों के गायब करने की तहरीर दिया ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए लड़कियों का पता लगाने में लग गयी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh