Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आंनद यादव चुने गए सर्वसम्मति प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष : लालगंज

लालगंज आजमगढ़ : स्थानीय ब्लाक परिसर के सभागार में दिन मंगलवार को प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव किया गया ।जिसमें ब्लॉक संघ प्रधान अध्यक्ष आनंद उर्फ काजू यादव को सर्वसम्मति से ब्लॉक प्रधान अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू ने किया ।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष को माला पहनाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। जिसमें प्रधान पंकज सिंह ने कहा कि लालगंज निर्विरोध चुनाव करके एक अच्छा निर्णय लिया गया है इसमें अपनी सहमति से लोगों ने चुनाव किया यह बहुत खुशी की बात है सदन का सदस्य होना बड़े ही भाग्य की बात है संगठन को मजबूत बनाकर रखना चाहिए और संकट के समय सभी लोगों को एक होना चाहिए। शरद यादव ने कहा कि अगुआ बनाना आप लोगों को एक मजबूत होना है आप अपने सभी लोगों का साथ लेकर हमेशा इसी तरह चलते रहेंगे तो सभी लोग मजबूत होंगे और क्षेत्र में अधिक विकास होगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उद्धव सिंह सोनू ने कहा कि यह जो चुनाव हुआ है यह संवैधानिक पद नहीं है यह एक व्यवहारिक पद है जिसमें हम सभी लोगों के सहयोग से एक दूसरे की मदद कर सकते हैं आज लालगंज ब्लाक में 92 वें गांव में से 76 लोगों ने समर्थन किया है। यह एक इतिहास है। आपके कार्य सदन की गरिमा के अनुसार होना चाहिए और जनता का कार्य भी करते रहें जिससे कि क्षेत्र में विकास हो। इस अवसर पर प्रधान संघ पूर्व अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, योगेश सिंह, पंकज सिंह, सोनू तिवारी, ग्राम विकास अधिकारी ओ पी सिंह , गणतंत्र श्रीवास्तव, पवन यादव, पारस यादव प्रधान, संतोष राय ,कल्पनाथ राव, गुलाब राजभर, सुरेश यादव, प्रधान नूर आलम पप्पू ,मंसूर अहमद, सालेहीन ,सोहराब, सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन धीरेंद्र सिंह ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh