Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भीषण बारिश की वजह से मंदिर के अन्दर घुसा पानी

आजमगढ़ के बिलरियागंज नगर पंचायत स्थित है नगर पंचायत के अंदर एक सैकड़ों वर्ष पुराना प्राचीन राधा कृष्ण का मंदिर है जिसमें मंदिर प्रांगण में ही एक शिव , एक दुर्गा जी का मंदिर भी है आज श्रावण मास का प्रथम सोमवार होने की वजह से काफी भीड़ भाड़ मंदिर में रहती है वैसे भी प्रतिदिन नगर पंचायत के लोग पूजा पाठ करने के लिए मंदिर में जाते रहते हैं परंतु आज भीषण बारिश के चलते जल निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण मंदिर परिसर तथा मंदिर के गर्भगृह में बारिश का पानी तथा गंदा पानी लग जाने से लोगों में आक्रोश है समुचित व्यवस्था ना होने के कारण पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है तथा जलजमाव बना रहता है।
हम बताते चलें कि उक्त मंदिर का निर्माण

सैकड़ों वर्ष पहले नगर के लोगों ने मिलकर इस मंदिर को आपस में सहयोग राशि इकट्ठा करके बनाने का काम किया तथा बड़ा परिसर होने की वजह से अगल-बगल के लोगों का शादी विवाह का भी कार्यक्रम उसी मैदान से संपन्न होता रहता है, परंतु जलजमाव एक बड़ी समस्या है जो कई वर्षों से लगातार नगरवासी झेल रहे हैं ऐसे में तत्काल सरकार को अपने मद से कार्य कराया जाना चाहिए जिससे पुराने मंदिर को बचाया जा सके और लोगों का आस्था इस मंदिर के प्रति जुड़ा रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh