Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मददगार वेलफेयर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष ने लगाए पेड़ पौधे : भीलवाड़ा

राजस्थान भीलवाड़ा। मददगार वेल्फेयर फाउन्डेशन के तत्वावधान मे सरस्वती कॉलोनी स्थित धनोप माता के प्रांगण मे पीपल का वृक्ष लगाया गया। जिसमे जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, सदस्य गणपत सोलंकी, विक्रम सिंह, भंवर सिंह का सहयोग रहा हे।

मददगार वेलफेयर फाउंडेशन जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एनजीओ गरीबों एवं जरूरतमंदों की सहायता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई जागृति लाने के लिए काम करेगा । गरीब बेसहारा व्यक्तियों को क्षेत्र में फाउंडेशन के माध्यम से सहयोग करके मदद की जाएगी साथ ही गरीब बच्चो , बालिका शिक्षा पर जोर दिया जायेगा पशु पक्षियों एवं वन्य प्राणियों के लिए सहयोग किया जाएगा । प्रकृति के लिए पानी बचाव व पेड़ पौधे लगाकर क्षेत्र में हरियालो राजस्थान अभियान का शुभारंभ करके जगह जगह सैकड़ों पौधा लगाने का संकल्प लिया है । इस फाउंडेशन के माध्यम से जनहित के कार्य किया जाएगा ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh