Latest News / ताज़ातरीन खबरें
वैक्सीन लगवाने गई महिला भीषण गर्मी और भीषण भीड़ में खराब हुई तवियत
बूढ़नपुर आज़मगढ़ : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोयलसा पर कोविड 19 की वैक्सीन लगाने के लिए काफी भीड़ लग रही है।भारीभीड़ के बीच आज एक महिला सुमन वर्मा,निवासी कैथेपुर आज वैक्सीन लगवाने आई हुई थी।गर्मी से हाल बेहाल सुमन वर्मा बेहोश हो गईं।तत्काल उसे चिकित्सक द्वारा दवा इंजेक्शन लगाया जिसके कारण उसके हालत में किसी तरह से सुधार हुआ।महिला होश आने पर बताने लगी कि मै सुबह से इंजेक्शन कोरोना का लगवाने आई थी।भीड़ व गर्मी के वजह से मै बेहोश हो गयी। लोगो का कहना है कि सरकार द्वारा अस्पताल द्वारा कोई भीड़ के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गयी।जिसके कारण लोग परेशान हो जा रहे हैं।क्षेत्रीय लोगों ने जिले के वरिष्ठअधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया है।अविलम्ब कार्यवाही करने की माँग की है।



























































Leave a comment